छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की शहीद भगत सिंह चौक की सफाई 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह को किया जाएगा भावपूर्ण नमन



छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की शहीद भगत सिंह चौक की सफाई15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह को किया जाएगा भावपूर्ण नमन
रायपुर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी को श्रद्धापूर्वक याद करने की तैयारियों के तहत छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित शहीद भगत सिंह चौक की साफ-सफाई की गई।
बारिश के कारण चौक परिसर में उग आई झाड़ियों को काटा गया तथा अव्यवस्थित घास को हटाकर पूरे परिसर की सफाई की गई। साथ ही शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थल और प्रतिमा की भी विशेष रूप से सफाई कर उसे स्वतंत्रता दिवस पर श्रद्धांजलि के लिए तैयार किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के साथ स्वर्ण सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, कुलवंत सिंह खालसा, नरेन्द्र सिंह चावला, जागीर सिंह बावा, बलजीत सिंह चावला सहित समाज के सदस्यों ने श्रमदान किया।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने राजधानीवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य वीरों और शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपना वर्तमान हमारे स्वतंत्र भविष्य के लिए कुर्बान कर दिया। शहीद भगत सिंह जी ऐसे ही महान क्रांतिकारी थे, जिनके साहस, त्याग और देशभक्ति ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ मुख्यमंत्री निवास के पास गौरव पथ स्थित शहीद भगत सिंह चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करें तथा देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके अमूल्य बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक सैल्यूट एवं नमन करें।
45 वर्षों से शहीद की स्मृति को संजो रहा है सिक्ख समाज
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के शहीद भगत सिंह चौक की साफ-सफाई, देखरेख तथा शहीद भगत सिंह जी की जयंती एवं बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की तैयारियों और आयोजनों में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज पिछले लगभग 45 वर्षों से निरंतर अपनी भूमिका निभाता आ रहा है।
समाज का कहना है कि शहीदों की स्मृति केवल किसी एक समुदाय की धरोहर नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य विरासत है। नई पीढ़ी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
सुखबीर सिंह सिंघोत्राप्रदेश अध्यक्षछत्तीसगढ़ सिक्ख समाजमो. 9301094242


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *