फिर से पोस्‍ट हो सकती है डायरेक्‍टर नितिन कक्‍कड़ की फिल्‍म 'जवानी जानेमन' की रिलीज डेट

ऐक्‍टर सैफ अली खान और ऐक्‍ट्रेस तब्‍बू की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘जवानी जानेमन’ को लेकर जहां दर्शक बेसब्र हैं। वहीं फिल्‍म के निर्देशक नितिन कक्‍कड़ ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाए जाने की बात की है। बहरहाल इससे पहले भी फिल्‍म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा चुका है। हालांकि तब दूसरा रीजन सुनने में आ रहा था। बता दें कि पहले यह फिल्‍म 31 जनवरी को रिलीज होनी थी। अब एक बार फिर फिल्‍म की रिलीज डेट को लेकर खबरें आ रही हैं। इस बार यह जानकारी डायरेक्‍टर ने एक इंटरव्‍यू के दौरान शेयर की।

तैयार है स्क्रिप्‍ट फाइनेंसर का इंतजार

डायरेक्‍टर नितिन कक्‍कड़ ने अपने इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍हें फिक्‍शन स्‍टोरीज काफी पसंद हैं। यही वजह है कि वह बेस लेवल पर जाकर काम करते हैं। बता दें कि डायरेक्‍टर नितिन कक्‍कड़ को नैशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्‍म ‘फिल्‍मीस्‍तान’ के लिए जाना जाता है। साल 2012 में आई इस फिल्‍म ने लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी थी। नितिन कक्‍कड़ ने इंटरव्‍यू के दौरान कहा कि उनके पास स्क्रिप्‍ट तैयार है। लेकिन फिलहाल उनके पास कोई ऐसा प्रॉड्यूसर नहीं है जो इसे फाइनेंस करने को तैयार हो।

खुद लिखी है यह स्क्रिप्‍ट
उन्‍होंने कहा कि यह एक ब्‍लैक एंड वाइट पीरियड फिल्‍म है जो कि 1947 में हुए पार्टीशन पर आधारित है। उन्‍होंने कहा कि यह मेरी पहली स्क्रिप्‍ट है जो मैंने खुद लिखी है और मैं इसपर बेहतरीन तरीके से काम करना चाहता हूं। उम्‍मीद है कि मैं ऐसा करने में सक्‍सेस हो पाऊंगा। नितिन कक्‍कड़ ने अपनी इस फिल्‍म को फिलहाल ‘ब्‍लैक ह्यूमर’ के नाम से इंट्रोड्यूस करवाया है। उन्‍होंने कहा कि इस फिल्‍म में भी आपको ‘फिल्‍मीस्‍तान’ की तरह ‘ब्‍लैक ह्यूमर’ देखने को मिलेगा।



पहले भी आगे बढ़ चकी है रिलीज डेट
‘जवानी जानेमन’ की रिलीज डेट पहले भी आगे बढ़ाई जा चुकी है। बता दें कि पहले यह फिल्‍म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बात में इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब इस फिल्‍म को तब्‍बू के बाकी के वर्क कमिटमेंट्स के चलते बढ़ाया गया था। फिल्‍म में तब्‍बू के अलावा , अलाया फर्नीचरवाला भी नजर आएंगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *