सलमान खान ने बुक की 2021 की भी ईद, अनाउंस की अपनी अगली फिल्म

बॉलिवुड ऐक्टर हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। अब सलमान खान ने अपनी एक और अगली फिल्म की घोषणा की है। उनकी यह फिल्म 2021 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान खान ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसके बाद ऐक्टर के फैंस काफी खुश हैं।

सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल नई फिल्म घोषणा करते हुए लिखा, ‘मेरी अगली फिल्म ‘… फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला की है और फिल्म को प्रड्यूस भी करेंगे… फरहाद सामजी फिल्म के डायरेक्टर होंगे… फिल्म 2021 में ईद पर आएगी…’

फिल्म को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि फरहाद और साजिद की फिल्म है तो कॉमिडी हो सकती है। फिलहाल सलमान खान के नेक्स्ट प्रॉजेक्ट की घोषणा के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फैंस को एक बार फिर अपने पंसदीदा ऐक्टर को ईद के देखने का मौका मिलेगा। सलमान की अगली फिल्म की जानकारी के बाद फैंस ने ऐक्टर का शुक्रिया अदा किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। इस समय दोनों फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस साल ईद पर यह फिल्म रिलीज होगी और अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *