ऑस्ट्रेलिया: दमकलकर्मियों के लिए ड्रेस नीलाम करेंगी सेरेना

ऑकलैंड
टेनिस स्टार ऑस्ट्रेलिया में जंगल में लगी आग बुझाने में लगे दमकलकर्मियों की मदद के लिए अपनी ड्रेस की नीलामी करेंगी।इस नीलामी से मिलने वाली राशि दमकलकर्मियों की सहायता के लिये जाएंगी। इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिए डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक टूर्नमेंट में खेल रही सेरेना दुनिया के उन खिलाड़ियों की जमात में शामिल हो गईं, जो अपनी यादगार चीजों के अलावा नकद राशि दमकलकर्मियों के प्रयासों के लिए दे रहे हैं।

23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने शुकवार को कहा कि वह इस साल के पहले टूर्नमेंट में पहनी गई ड्रेस की नीलामी से मिलने वाली राशि दान में देंगी, जिस पर उनके हस्ताक्षर भी होंगे। नाइके ने उनके लिए विशेष रूप से यह ड्रेस बनाई थी और यह उन्होंने ऑकलैंड में पहले दौर में इटली की कैमिला जार्जी के खिलाफ पहनी थी। वह शुक्रवार केा सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

सेरेना ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में मेरे कई मित्र हैं। मैं अपने घर और ऑस्ट्रेलिया में हर दिन लोगों से पूछती रहती हूं कि मैं क्या कर सकती हूं?’ उन्होंने कहा कि वहां की जंगलों में आग लगना काफी दुखद है। यह नीलामी शनिवार को होगी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *