'निकम्मा' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, मस्ती करते दिखे अभिमन्यु और शर्ली

फिल्म ऐक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे और ऐक्टर अपनी पहली फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ में ऐक्टिंग से लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। अब वह अपने करियर की दूसरी फिल्म ” कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर आ चुका है। इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी के साथ अपना बॉलिवुड डेब्यू कर रही हैं।

डायरेक्टर शब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ की जब घोषणा हुई थी, तभी से फिल्म की चर्चा हो रही थी। अब फिल्म मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया नजर आ रही हैं। शर्ली पीले कलर के स्कूटर को चला रही हैं और अभिमन्यु पीछे की सीट पर हाथ रखकर हवा में झूल रहे हैं। दोनों मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

बताते चलें कि ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ जैसी सुपरहिट मसाला एंटरटेनर फिल्मों के निर्देशक शब्बीर की इस फिल्म में भी ऐक्शन, कॉमिडी, रोमांस का भरपूर तड़का होगा। वहीं, ‘निकम्मा’ से शिल्पा शेट्टी बहुत दिनों के बाद फिल्मों में वापसी करेंगी।

यह भी पढ़ेंः

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *