VIDEO: पपराजी ने घेरा तो इरिटेट होकर यह बोल पड़ीं सारा की मां अमृता

सिलेब्रिटी होने का सबसे बड़ा फायदा और नुकसान यह है कि कहीं भी जाने पर पपराजी घेर लेते हैं। वैसे तो सितारे इस सिचुएशन को हंसकर फेस करने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार बीटाउन स्टार्स को खुद को पपराजी से घिरा हुआ देख गुस्से में आते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में ऐसा ही रिऐक्शन सारा अली खान की मां अमृता सिंह ने दिया, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विडियो में सारा, अमृता और इब्राहिम एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। जब वे बाहर आते हुए अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे तो वहां मौजूद पपराजी ने उन्हें घेर लिया और एक के बाद एक कई फोटोज लेना शुरू कर दिए।

इस दौरान सारा तो मुस्कुराती रहीं लेकिन पासपोर्ट से अपना मुंह छिपाएं अमृता खुद को घिरा देख थोड़ी इरिटेट हो गईं। पहले तो उन्होंने इसे इग्नोर किया लेकिन बाद में गुस्से से भरी आवाज में पपराजी से ‘छोड़ दो यार’ कहते हुए रास्ता देने का इशारा किया।

वैसे आजकल मीडिया का अटेंशन काफी कुछ सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान पर भी है। चाहे वह प्रैक्टिस पर जाएं या कॉफी हाउस, मीडियापर्सन उन्हें घेर ही लेते हैं और इससे वह हमेशा ही परेशान होते दिखाई देते हैं।

इस बार भी जब एयरपोर्ट पर उनके फोटोज लिए जा रहे थे तो खुद को बचाने के लिए वह सारा से दूर होते हुए दूसरे साइड चले गए और छिपने के लिए एक शख्स की आड़ ले ली, जिसके बाद सभी के साथ वह कार में बैठ गए।

वैसे सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की रीमेक में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म मई महीने में रिलीज की जानी है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *