ब्रिटिश जूनियर स्क्वॉश: अनाहत फाइनल में हारीं

बर्मिंगमभारत की अनाहत सिंह को ब्रिटिश जूनियर स्क्वॉश टूर्नमेंट में लड़कियों के अंडर-13 वर्ग के फाइनल में सोमवार को मिस्र की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमीना ओर्फी से हार का सामना करना पड़ा। मिस्र की भविष्य की खिलाड़ी मानी जा रही अमीना ने अनाहत के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल को एकतरफा बना दिया।

अनाहत के खिलाफ अमीना ने यह मुकाबला 11-0, 11-1, 11-4 से जीता। अनाहत ने सेमीफाइनल में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त जान्ना गलाल को हराकर टूर्नमेंट में लड़कियों के अंडर-13 वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी।

पढ़ें,
इससे पहले लड़कों के अंडर-19 सेमीफाइनल में भारत के वीर चोटरानी को शीर्ष वरीयता प्राप्त मुस्तफा अल सिर्ती से हार का सामना करना पड़ा। वीर ने पहला गेम जीता लेकिन मिस्र के खिलाड़ी ने आखिर में 7-11, 11-2, 11-6, 11-8 से जीत दर्ज की।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *