बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार एक साल की बॉक्स ऑफिस कमाई ने बनाया इतिहास

ने इतिहास बना दिया है। वह बॉलिवुड के एकमात्र ऐसे ऐक्टर बन गए हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1 साल में 700 करोड़ की कमाई की। 2015 में सलमान खान ने वन इयर क्लब में 500 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस साल उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) आई थी और प्रेम रतन धन पायो (210.16 करोड़) मिलाकर उनका टोटल कलेक्शन 530.50 करोड़ हो गया था।

बीते साल रणवीर सिंह पद्मावत (302.15 करोड़) और सिंबा (240.31 करोड़) के साथ इस क्लब में शामिल हुए थे। दोनों फिल्मों ने टोटल 542.46 करोड़ रुपए कमाए थे। अक्षय कुमार की 2019 में चार फिल्में रिलीज हुईं तो ट्रेड पंडित उम्मीद कर रहे थे कि वह इस क्लब के तीसरे सदस्य होंगे। लेकिन अक्षय ने न केवल 500 करोड़ क्लब में एंट्री की बल्कि सलमान और रणवीर से काफी आगे निकलकर नया 700 करोड़ क्लब बना दिया।

अक्षय ने 2019 मे फिल्म केसरी से शुरुआत की थी जिससे 154.41 करोड़ रुपए की कमाई हुई। इस साल की उनकी दूसरी रिलीज थी मिशन मंगल जिसने 202.98 करोड़ रुपए की कमाई की। उनकी तीसरी फिल्म हाउसफुल 4 ने 194.60 करोड़ रुपए कमाए और गुड न्यूज जो कि उनकी लेटेस्ट रिलीज है, इसने 162.10 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से वह 700 करोड़ के मार्क पर पहुंच गए और उनकी 2019 की फिल्मों ने 714.09 करोड़ रुपए की कुल कमाई की।

वहीं बता दें कि अक्षय कुमार के साथी कलाकार उनके आसपास भी नहीं हैं। रितिक रोशन ने फिल्म वॉर से 317.91 करोड़ और सुपर 30 से 146.94 करोड़ कमाकर दूसरी पोजिशन हासिल की है। उनका टोटल कलेक्शन 464.85 करोड़ है। वहीं टाइगर श्रॉफ तीसरी पोजिशन पर हैं। उन्होंने 387.02 करोड़ रुपए कमाए। ये उनकी वॉर (317.91) और स्टूडेंट ऑफ द इयर (69.11 करोड़) की कमाई है। सलमान खान इस साल चौथी पोजिशन पर हैं। उनकी फिल्म भारत (211.07 करोड़) और दबंग 3 (142.24 करोड़) ने कुल 352.31 करोड़ रुपए कमाए। दबंग 3 अभी भी थिअटर्स में है तो हम इससे कुछ और उम्मीद कर सकते हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *