लंदन
साउथ लंदन में एक ड्राइवर को यौन उत्पीड़न के मामले में 12 महीने की सजा सुनाई गई है। यह ड्राइवर पीड़ित महिला द्वारा बनाए गए ऑडियो रिकॉर्डिंग से धराया। घटना हैलोवीन के वक्त की है जब महिला ने रात के वक्त कैब बुक की थी। ड्राइवर ने महिला यात्री के सामने कपड़े उतार लिए थे और फिर महिला से भी सेक्स ऐक्ट करने के लिए कहा। करीब दो घंटे तक महिला को प्रताड़ित करने के बाद उसे घर के नजदीक उतार दिया।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, नदीम अफजल (51) ने उत्तर से दक्षिण लंदन जाने के लिए गलत रूट लिया। पीड़िता ने अफजल की बेहूदा मांगों का ऑडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया और फिर उसे सबूत के रूप में पेश किया। मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले अफजल को 12 महीने की सजा सुनाई गई है और उसे ऊबर ने दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
40 मिनट की यात्रा के लिए अफजल उसे पिक करने के लिए पहुंचा। 20 मिनट की यात्रा में उसने अपने कपड़े उतार लिए और महिला से उसे छूने को कहा। महिला ने उसकी इस मांग को नकार दिया और उसकी मांगों का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। करीब 2 घंटे तक वाहन में महिला को प्रताड़ित करने के बाद उसने महिला को दक्षिण-पश्चिम लंदन में उसके घर के पास छोड़ा।
Source: International