नैशनल शूटिंग: सौरभ को 10 मी. एयर पिस्टल में गोल्ड

भोपालशीर्ष निशानेबाज ने शनिवार को यहां 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश के 17 साल के निशानेबाज ने 246.4 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें तोक्यो ओलिंपिक के लिए पदक के दावेदारों में शुमार किया जा रहा है।

सौरभ ने हाल में अपने पूर्व वर्ल्ड रेकॉर्ड स्कोर से महज 0.1 अंक से कम का स्कोर बनाया। दूसरे स्थान पर रहे सरबजोत सिंह 243.9 के स्कोर से सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि दुनिया के दूसरे नंबर के अभिषेक वर्मा को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

जानें,

अभिषेक और सरबजोत ने हरियाणा के लिए मिलकर टीम स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत ने जूनियर पुरुष वर्ग में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *