चीन में जीन परिवर्तन करनेवाले रिसर्चर को जेल

पेइचिंग चीन के विवादित रिसर्चर ही जिआनकुई को कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है। रिसर्चर ने पिछले साल जीन परिवर्तन कर बच्चे पैदा करने का दावा कर पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। दक्षिणी चीन की एक अदालत ने ही जिआनकुई के साथ 2 और शोधकर्ताओं को भी मेडिकल प्रैक्टिस में लापरवाही का दोषी करार देते हुए जेल की सजा सुनाई गई।

पिछले साल कर बच्चे पैदा करने का किया था दावा
शोधकर्ता ही के ऊपर 430,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगा है। पिछले साल नवंबर में उन्होंने दुनिया के सामने जीन्स में बदलाव कर बच्चे पैदा करने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि डीएनए में बदलाव से जन्म हुए बच्चों को एचआईवी संक्रमण से बचाया जा सकता है। ही के इस दावे से विज्ञान की दुनिया में काफी विवाद हुआ। मेडिकल फील्ड से जुड़े बहुत से लोगों ने जीन बदलने को प्रफेशन के नैतिक मूल्यों के खिलाफ बताया। विवाद बढ़ने के बाद तत्काल ही इस घटना के जांच के आदेश दिए गए।

2 अन्य सहयोगियों को भी 18 महीने की सजा
नानशान जिले की शेनझेन नागरिक अदालत ने अपने फैसले में ही और उनके सहयोगियों को अवैध मेडिकल प्रैक्टिस का दोषी करार दिया। ही साउदर्न यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी के पूर्व असोसिएट प्रफेसर रह चुके हैं। ही के साथ झांग रेनिल और किन जिनझाऊ को भी दोषी करार दिया गया। इन दोनों प्रफेसरों को 18 महीने कैद की सजा सुनाई गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *