प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें बयां कर रहीं 2019 में उनके हॉट लुक्स

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज में से एक हैं। अपनी ऐक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी अदाओं से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आए दिन उनके फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। फिलहाल, इस समय ऐक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ कैलफॉर्निया में सर्दी को इंजॉय कर रही हैं। 2019 में प्रियंका चोपड़ा कई इवेंट में हॉट अंदाज में नजर आईं। आइए एक नजर डालते हैं प्रियंका चोपड़ा के कुछ सिजलिंग फोटोज पर…

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलिवुड ही नहीं हॉलिवुड में भी अपनी ऐक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह फोटोज और विडियोज से अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं।

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने पति निक जोनस के कॉसंर्ट में फैंस के बीच इंजॉय करते नजर आ जाती हैं।

2019 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक साल पूरा हुआ है। दोनों ने दिसंबर, 2018 में राजस्थान के जोधपुर में दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई पिंक’ में देखा गया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी प्रमुख भूमिका में थे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ मिलकर संगीत सीरीज को प्रड्यूस करने की तैयारी में हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *