Afroj khwaja:-आरटीओ अधिकारी के पास 1.22 करोड़ रुपए की संपत्ति तीन साल की नौकरी में

पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक सहायक मोटर वाहन निरीक्षक (AMVI) के पास 1.22 करोड़ रुपए की संपत्ति पाए जाने के बाद शुक्रवार को उसके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया. एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तैनात आरोपी मिथुन रामेश्वर डोंगरे पिछले तीन साल से सेवारत था.

अधिकारी ने बताया कि उसे अप्रैल 2018 में एसीबी ने 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर पकड़ा था और जांच शुरू की गई थी. जांच में उसके पास 1,22,25,641 रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें एक करोड़ रुपये की सावधि जमा, वाहन, अचल संपत्ति और निवेश शामिल हैं. उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *