आलिया भट्ट ने शुरू की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

आखिरकार के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि ऐक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ” शूटिंग शुरू कर दी है। यह पहला मौका है, जब आलिया भट्ट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वैनिटी डोर दिखाई दे रहा है और उस पर गंगूबाई लिखा है। इस तस्वीर के साथ ऐक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘देखो इस साल सांता ने मुजे क्या दिया।’

बताते चलें कि संजय लीला भंसाली फिल्म पद्मावत के बाद फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बना रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट को आखिरी बार करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में देखा गया था।

बता दें, गंगूबाई मुंबई के इतिहास में सबसे ज्‍यादा याद की जाने वाली महिलाओं में से एक हैं। उन्‍हें कम उम्र में ही वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। बाद में कई कुख्यात अपराधी उनके ग्राहक बन गए। बता दें, फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अगले साल सितंबर में रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *