
ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वह और रणवीर एक-दूसरे को प्यार से गले लगाए और मुस्कुराते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों रेड कलर के कपड़े पहने नजर आए। उनके पीछे क्रिसमस ट्री भी दिखाई दे रहा है जो फेस्टिव थीम को पूरा करता दिखा।
फोटो के साथ दीपिका ने कैप्शन लिखते हुए बताया कि क्रिसमस ट्री का डेकोरेशन उन्होंने खुद किया है। उन्होंने मजाक करते यह भी कहा कि किसी को क्रिसमस ट्री डेकोरेशन करवाना हो तो दीपिका ऐंड कंपनी को कॉल करें। इसके साथ उन्होंने सभी को फेस्टिवल की बधाई भी दी।
दीपिका को किस करते दिखे रणवीर
रणवीर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका संग तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह उन्हें प्यार से फोरहेड पर किस करते दिख रहे हैं, वहीं दीपिका इस दौरान हंसते हुए कैमरे में देखती नजर आईं। रणवीर ने फोटो के साथ कैप्शन लिखते हुए जाहिर किया कि उन्हें क्रिसमस पर बस दीपिका का साथ चाहिए था, जो उन्हें मिल गया।
वैसे फैन्स इस कपल को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर साथ में देखेंगे। यह रियल लाइफ कपल फिल्म ’83’ में भी रील पति-पत्नी का रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं।
Source: Bollywood

