
अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा, ‘मोदी जी इस तरह बात करते हैं कि जैसे उन्होंने कभी NRC के बारे में नहीं सुना, लेकिन उनके गृहमंत्री ने संसद में कहा कि NRC को पूरे देश में लागू किया जाएगा। ये रामू और श्यामू क्या कहते हैं, इसपर हमको ध्यान देना पड़ेगा, क्योंकि ये गुमराह के मास्टर हैं।’ बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि NRC पर सरकार में कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के कई विडियो सामने आए हैं जिसमें वह पूरे देश में NRC लागू करने की बात कहते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें:
गौरतलब है कि ‘राम और श्याम’ 1967 में आई हिंदी फिल्म के चर्चित किरदार हैं। ‘राम श्याम’ फिल्म में दिलीप कुमार ने बिछड़ चुके जुड़वा भाइयों का किरदार निभाया है, जो स्वभाव से एक दूसरे के विपरीत हैं।
ओवैसी ने भी साधा निशाना गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि नैशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर (NPR) और नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) में कोई कनेक्शन नहीं है, लेकिन एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इन दोनों में कोई अंतर नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Source: National

