मीरा राजपूत की फोटो पर शाहिद कपूर ने किया प्यारा कॉमेंट

ऐक्टर और उनकी वाइफ कपूर बॉलिवुड में खूबसूरत कपल में से एक हैं। यह कपल आए दिन डिनर डेट, वर्कआउट सेशन पर जाते हुए स्पॉट होता है। इसके अलावा शाहिद और मीरा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस को अपडेट करते रहते हैं। वहीं, अब मीरा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर पर शाहिद कपूर ने बहुत प्यारा कॉमेंट किया है।

मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की है। आप देख सकते है कि वह नेचर में इंजॉय कर रही हैं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में सूरज नजर आ रहा है। उन्होंने ब्राउन टॉप और स्कीन फिट डेनिम के साथ स्नीकर्स पहने रखे हैं। मुस्कुराते हुए वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर शाहिद कपूर कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘आपकी तुलना में सूरज मुर्झाया हुआ दिखाई दे रहा है।’

शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर का रोल प्ले करेंगे। ‘जर्सी’ तेलुगू में इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। वैसे इससे पहले भी शाहिद कपूर ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में क्रिकेटर का किरदार निभा चुके हैं। गौतम टिन्नौरी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 28 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी।

शाहिद कपूर को आखिरी बार तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के रीमेक ‘कबीर सिंह’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। संदीप वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी थीं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *