'दबंग 3': सलमान खान ने अपनी ही फिल्म 'ट्यूबलाइट' को पछाड़ा

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। भले ही सीएए प्रोटेस्ट के कारण मूवी को उत्तर भारत में बिजनस को लेकर नुकसान उठाना पड़ रहा है, फिर भी ‘दबंग 3’ ने सलमान की मूवी ‘ट्यूबलाइट’ को पहले वीकेंड की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की ‘दबंग 3’ ने वीकेंड की कमाई के साथ कुल 73 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। इस बिजनस के साथ यह मूवी ऐक्टर के करियर की वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8वीं फिल्म बन गई है।

इससे पहले इस पायदान पर ‘ट्यूबलाइट’ थी, जिसने पहले वीकेंड के बिजनस के साथ 61.53 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज की गई थी।

बता दें कि, ‘दबंग 3’ में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी नजर आई हैं। लोगों ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। माना जा रहा है कि हॉलिडे पीरियड में इस मूवी के बिजनस में ज्यादा इजाफा हो सकता है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *