VIDEO: ऐश्वर्या राय की बेटी ने दिया दमदार स्पीच, शाहरुख ने भी कैमरे में कैद किया पल

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या को आमतौर पर मां का हाथ पकड़े देखा जाता है। उसके मासूम चेहरे और प्यारी सी स्माइल के आम लोग भी फैन हैं। लेकिन आराध्या ने अपने स्कूल में जो स्पीच दी उसे देख यह अंदाजा लगाना आसान है कि आराध्या की बतौर ऐक्टर अभी से ही ग्रूमिंग शुरू हो चुकी है।

आराध्या ने हाल ही में अपने स्कूल प्ले में हिस्सा लिया था। इससे जुड़ा एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह दमदार स्पीच देती नजर आ रही है। उसकी आवाज और स्पीच बोलने का तरीका ऐसा रहा कि दर्शक भी इम्प्रेस हुए बिना रह नहीं सके।

प्ले में अपने इंग्लिश स्पीच में आराध्या गर्ल चाइल्ड को लेकर बात करती दिखती है। वह कहती है ‘मैं कन्या हूं। मैं नई पीढ़ी का सपना हूं। हम नई दुनिया में जागेंगे। ऐसी दुनिया जहां मैं सुरक्षित रहूंगी। जहां मुझे प्यार के साथ ही सम्मान मिलेगा। ऐसी दुनिया जहां मेरी आवाज को घमंड का अज्ञान दबाएगा नहीं बल्कि उसे विवेक के साथ समझा जाएगा। ऐसी दुनिया जहां जिंदगी से मिले ज्ञान से लोग सीखेंगे और मानवता की नदी में स्वतंत्रता के साथ बड़े होंगे।’

इस पल को न सिर्फ ऐश्वर्या और अभिषेक बल्कि शाहरुख खान भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे। इनके अलावा भी कई लोग आराध्या के स्पीच को रेकॉर्ड करते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने आराध्या के स्पीच को देख उसकी काफी तारीफ की है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *