कार्तिक आर्यन के बोले बगैर ही अनन्या पांडे समझ जाती हैं उनकी मन की बात

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह केमिस्ट्री सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी अक्सर तब देखने को मिल जाती है जब दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों के बीच की ट्यूनिंग को लेकर अनन्या ने हाल ही में इंटरव्यू में बात की।

अनन्या ने कार्तिक के साथ ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर कहा, ‘कार्तिक के सामने मेरे रिऐक्शन्स नैचरल आते थे क्योंकि उनकी कॉमिक टाइमिंग बढ़िया है। हम एक-दूसरे को इतने अच्छे से समझते हैं कि कार्तिक के बिना कुछ बोले मैं समझ सकती हूं कि वह क्या सोच रहे हैं।’

बता दें कि, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के ब्रेकअप की खबरों के बात ऐक्टर के अनन्या पांडे को डेट करने की रिपोर्ट्स आई थीं। हालांकि, दोनों ने ही इन रिपोर्ट्स को गलत बताते हुए कहा है कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही ईशान खट्टर के साथ ‘खाली-पीली’ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस मूवी के जरिए दोनों सितारे पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *