
पार्टी में वे बच्चे शामिल थे जिनके पिता ब्रिटिश सशस्त्र बल में कार्यरत थे और जो अब नहीं रहे। विडियो की शुरुआत में प्रिंस हैरी, सांता की तरह से ठहाके लगाकर हंसते हुए दिखाई देते हैं। इस भावपूर्ण संदेश में प्रिंस कहते हैं, ‘हां, माता-पिता को खो देना वाकई में बेहद कठिन है, लेकिन मैं जानता हूं कि आप में से हर कोई एक-दूसरे की मदद करके अपने लिए एक बेहतर भविष्य बनाएंगे और ठीक इसी तरह आपका यह क्रिसमस भी बहुत शानदार होगा।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपको अपने चारों ओर देखने के लिए भी प्रोत्साहित करता हूं और यह चाहता हूं कि आप यह महसूस करें कि आप भी परिवार का एक हिस्सा हैं…कुछ साल पहले आप में से कइयों को मैं मिला और जाना कि आप कितने ज्यादा दृढ़ और मजबूत हो।’ प्रिंस ने यह भी कहा, ‘आपके पिता कभी भुलाए नहीं जा सकेंगे और आप भी नहीं।’ इसके बाद वह अपनी नकली दाढ़ी निकाल देते हैं और कहते हैं, ‘आप सबको क्रिसमस की बधाई और नया साल मुबारक हो।’
Source: International

