'FORBES' की लिस्ट में टॉप पर कोहली, बॉलिवुड स्टार्स पीछे

नई दिल्ली
भारत क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने फोर्ब्स की सेलिब्रिटी लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। कोहली ने बॉलिवुड के दिग्गज कलाकारों जैसे सलमान खान और अक्षय कुमार को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है और वे अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सेलिब्रिटी की रैंकिंग उनकी कुल कमाई और सोशल मीडिया के फेम कोशेंट के आधार पर तय होती है। फोर्ब्स के अनुसार, कोहली की कमाई उनकी मैच फीस, बीसीसीआई के साथ उनके अनुबंध और सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम के स्पॉनसर्ड पोस्ट से मिलती है। इसी आधार पर उन्हें शीर्ष स्थान हासिल हुआ है।

कोहली के अलावा पूर्व कप्तान एमएस धोनी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पांचवा और नौंवा स्थान हासिल हुआ है। दूसरी ओर हिटमैन रोहित शर्मा जरूर टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए।

बाकी क्रिकेटरों में विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का नाम भी शामिल है।महिला क्रिकेटरों में मिताली राज, स्मृति मंदाना और हरमनप्रीत कौर का नाम भी इस सूची में शामिल है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *