भारतीय सेना का ऐक्शन, 2 पाक जवान ढेर

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। इंडियन आर्मी के ऐक्शन में शनिवार को कम से दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पल्लनवाला तथा अखनूर में अग्रिम चौकियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सुबह भारतीय सेना ने एलओसी के पास दो शव पड़े देखे। हालांकि, सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते उनका भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि इलाके में सीमा पार से गोलीबारी अब भी जारी है। भारत की तरफ से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

इस बीच पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाक की तरफ से गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी जवानों ने मॉर्टार के गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मानकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इसमें भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं सामने आई है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘करीब सात बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मॉर्टार के गोले दागे।’

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *