एनजीओ BRAC के संस्थापक आबिद का निधन

ढाका
विश्व के सबसे बड़े गैर सरकारी संगठनों में एक बांग्लादेश रूरल ऐडवांसमेंट कमेटी (बीआरएसी) के संस्थापक फजले हसन आबिद का 83 वर्ष की आयु में ढाका में निधन हो गया। बीआरएसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि आबिद के मस्तिष्क में ट्यूमर था, जिसका इलाज चल रहा था।

बयान में कहा गया, ‘हम उनकी विरासत को उसी लचीलेपन, गरिमा और विनम्रता के साथ आगे ले जाएंगे।’ आबिद ने लंदन में एक अकाउंटेंट के तौर पर प्रशिक्षण लिया था और 1971 में युद्ध के दौरान उन्हें तेल कंपनी शेल की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने अपना लंदन का फ्लैट बेचकर बीआरएसी की स्थापना की थी।

शुरुआत में लाखों शरणार्थियों की मदद करने के बाद बीआरएसी ने स्वास्थ्य, सूक्ष्म वित्त, कृषि और शिक्षा के क्षेत्रों में भी काम किया। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 2014 और 2017 में फॉर्च्यून मैगजीन ने विश्व के 50 श्रेष्ठ लीडर्स की सूची में शामिल किया था।

उन्होंने ढाका कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद ग्लासगो यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। आबिद ने वहां नेवल आर्किटेक्चर की पढ़ाई की थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *