एच-1बी वीजा के लिए होगा इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण

वॉशिंगटन
अमेरिका की संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसने 2021 के वीजा के लिए एच-1बी इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया लागू करने की तैयारी कर ली है। अब वित्त वर्ष 2021 के लिए विदेशी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा का आवेदन करने वाली कंपनियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा और 10 डॉलर का शुल्क देना होगा।

अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवा अगले वित्त वर्ष के लिए एक अप्रैल 2020 से एच-1बी वीजा आवेदन लेना शुरू करेगी। यूएससीआईएस ने शुक्रवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया से कागजी काम कम होगा और आवेदनकर्ताओं का पैसा भी बचेगा। नी प्रक्रिया के तहत एच-1बी वीजा कर्मचारी नियुक्त करने वाले नियोक्ताओं को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसमें उनकी कंपनी और आवेदन देने वाले कर्मचारी के बारे में केवल मौलिक सूचना मांगी जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *