शॉर्ट ऑफ वाइट फ्रॉक में दिखीं नीना गुप्ता, कैप्शन में छाया-फ्रॉक का शॉक

‘बधाई हो’ ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता फिलहाल इंटरनेट की सुर्खियों में हैं। इस बार अपने फिल्मी किरदार को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक तस्वीर को लेकर वह खबरों में हैं। एक छोटे से फ्रॉक में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर नैना गुप्ता काफी चर्चा में हैं।

नीना गुप्ता इस तस्वीर में ऑफ वाइट प्रिंटेड छोटे फ्रॉक में पोज़ देती नजर आ रही हैं और इस तस्वीर के साथ उनके कैप्शन की भी काफी चर्चा हो रही है। नीना ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘फ्रॉक का शॉक’। वह इस तस्वीर में काफी स्लिम और फिट और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। यहां उन्होंने यह भी बताया है कि यह तस्वीर उनके ‘बधाई हो’ को-स्टार गजराज राव ने खींची है। हालांकि, ऐसा नहीं कि वह अपनी किसी तस्वीर या कैप्शन की वजह से पहली बार चर्चा में आई हों, बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

इससे पहले उन्होंने ‘बधाई हो’ को-स्टार गजराज राव के साथ एक तस्वीर मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था, ‘जहां भी मैं जाती हूं वहीं चले आते हो।’ पोस्ट की गई यह तस्वीर लंदन में ली गई थी।

नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके हाथ में अभी कई फिल्में हैं, जिसमें रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’, अश्विनी अय्यर की ‘पंगा’ और हितेश की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ जैसे मूवीज़ शामिल हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *