हैदराबाद एनकाउंटर: मांजरेकर का ट्वीट, लोग भड़के

हैदराबादहैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप मामले में चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने शनिवार को एक फिल्मी गाने के बोल ट्वीट किए। किशोर कुमार के सॉन्ग का जिक्र करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, ये पब्लिक है, सब जानती है।

डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के आरोपियों का शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने कथित एनकाउंटर कर दिया था जिसके बाद इस मुठभेड़ के सही-गलत होने पर बहस छिड़ी हुई है। पुलिस का ऐक्शन सवालों के घेरे में है, लेकिन बड़ी तादाद में लोग इस मुठभेड़ के पक्ष में भी दिख रहे हैं।

भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके संजय मांजरेकर ने लिखा, ‘किशोर कुमार का एक मशहूर गीत है- ये पब्लिक है, ये सब जानती है। जनता को इतना भोला मत समझो।’ उन्होंने हैशटैग किया- रेपिस्ट एनकाउंटर।

पढ़ें,

इस ट्वीट के बाद हालांकि लोग उनकी कॉमेंट्री पर भी सवाल उठाने लगे। एक यूजर ने लिखा, आपकी कॉमेंट्री बैन होने वाली है। कृपया आप इस तरह के सोशल मुद्दों पर इस तरह की बातें ना करें।’

रितेश नाम के एक यूजर ने लिखा, पूरी पब्लिक को पता है कि आपकी कॉमेंट्री बहुत बेकार है। हालांकि कुछ लोगों ने इस पर उनका बचाव भी किया। किशोर कुमार का यह गीत ‘रोटी’ नाम की फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया था।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *