अब आलिया-दीपिका संग रोमांस करना चाहता हूं: कार्तिक आर्यन

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में सारा अली खान ने का नाम लेकर उनके साथ डेट पर जाने की बात क्या कही, दोनों की जोड़ी को लेकर मीडिया में जमकर खबरें छपीं। कभी सारा कुछ कहती तो कभी कार्तिक, इस बीच अनन्या पांडे संग उनकी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ आ गई, फिर क्या था, कार्तिक के साथ अनन्या का नाम भी जुड़ गया।

अब कार्तिक को यह अच्छी तरह समझ में आ गया है कि खबरों में किस तरह बनें रहना है। तभी तो अब उनका दिल न तो सारा के लिए धड़क रहा है और न ही अनन्या के लिए, कार्तिक खुले आम कह रहे हैं कि अब उन्हें और संग रोमांस करना है, वह भी संजय लीला भंसाली की फिल्म में।

कार्तिक इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के प्रमोशनल इंटरव्यू में जुटे हैं। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि अब वह बॉलिवुड की और कौन सी हसीना के साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहते हैं, तो कार्तिक ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘वैसे तो मेरी फेवरेट करीना हैं, लेकिन परदे पर मैं आलिया भट्ट के साथ रोमांस करना चाहता हूं। मै इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम और जोड़ना चाहता हूं। मेरी तमन्ना है कि संजय लीला भंसाली कि फिल्म में दीपिका पादुकोण एक अच्छी सी लव स्टोरी वाली फिल्म करूं।’

दीपिका के साथ कार्तिक की बॉन्डिंग हाल ही में एयरपोर्ट में देखने को मिली, जब वह दीपिका को अपनी फिल्म के एक गाने का स्टेप एयरपोर्ट पर ही सिखाने लगे। दीपिका और कार्तिक का यह विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ, बाद में दोनों खूब ट्रोल भी हुए।

‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, अपारशक्ति खुराना, सनी सिंह, कृति सनन और राजेश शर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *