हरियाणा: महिलाओं को घर पहुंचाएंगी PCR

चंडीगढ़
हरियाणा के गृहमंत्री ने कहा है कि जरूरतमंद महिलाओं एवं लोगों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक थाने में 2-2 पीसीआर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही 400 से अधिक वाहन खरीदे जाएंगे।

गृहमंत्री विज ने कहा कि पूरे हरियाणा की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है ताकि राज्य में कोई भी आपराधिक तत्व कहीं पर भी को असामाजिक गतिविधि को अंजाम न दे सके। पुलिस को शाम के समय समुचित गश्त करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए राज्य में जल्द ही डायल 100 सेवा शुरू होगी। इसके लिए जल्दी ही पुलिस विभाग की बैठक बुलाई जाएगी।

गृहमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए कैग मुद्दे पर पब्लिक अकाऊंट कमिटी जांच करेगी, जिसके बाद यदि कोई भी दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संविधान एवं कानूनी प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए सभी आरोपों की गहन जांच के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *