प्रिंस है तैमूर अली खान और उसे यह पता भी है: तमन्ना भाटिया

सैफ अली खान और का बेटा अपने पैदा होने के बाद से ही किसी बॉलिवुड सिलेब्रिटी से कम नहीं है। बॉलिवुड के लोग भी तैमूर को बहुत पसंद करते हैं और वह फटॉग्रफर्स का भी चहेता है। कई मौकों पर बॉलिवुड के सितारे भी तैमूर के लिए अपना प्यार जता चुके हैं। अब इस लिस्ट में ‘बाहुबली’ स्टार का नाम भी जुड़ गया है।

हमारे सहयोगी जूम टीवी से तैमूर के वायरल विडियो के बारे में बात करते हुए तमन्ना ने कहा कि उन्हें तैमूर बेहद क्यूट है और वह उन्हें छोटे से मफिन की तरह लगता है। तमन्ना ने आगे कहा कि तैमूर किसी राजकुमार का छोटा रूप है और ऐसा लगता है कि वह इस बात को अच्छी तरह समझता भी है।

बता दें कि इससे पहले जैकलिन फर्नांडिस, रणवीर सिंह जैसे कई ऐक्टर्स खुलेतौर पर जता चुके हैं कि वह तैमूर को बहुत पसंद करते हैं। हाल में करीना ने बताया भी बताया था कि इतना ज्यादा अटेंशन पाकर तैमूर मीडिया और कैमरे से दूर भी होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तैमूर जब भी कैमरा देखता है तो ‘नो पिक्चर’ कहता है। आने वाले 20 दिसंबर को तैमूर 3 साल का होने जा रहा है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *