लंदन आतंकी हमला: IS ने ली जिम्मेदारी

लंदन
लंदन में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। शुक्रवार को हुई इस घटना में हमलावर को पुलिस की कार्रवाई में डेर कर दिया गया था। वहीं हमले में घायल लोगों में से दो की मौत हो गई थी।

आईएस ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कई देशों के समूह का जिक्र करते हुए कहा, ‘लंदन हमला करने वाला व्यक्ति इस्लामिक स्टेट का लड़ाका था और उसने गठबंधन देशों के नागरिकों को निशाना बनने के आह्वान के जवाब में ऐसा किया।’ आईएस की ओर से हमलावर से संबंध को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया गया है।

लंदन पुलिस काउंटर टेररिज्म टीम के हेड नील बसु ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि हमलावर की पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के रूप में हुई है। खान को साल 2012 में आंतकवादी क्रियाओं में दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई थी, उसे 2018 में जेल से रिहा किया गया था।

बता दें कि, शुक्रवार को ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज पर उस्मान खान द्वारा चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था। उसने ब्रिज पर 5 लोगों को घायल कर दिया था, जिसमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। उसकी तलाशी लेने पर एक्प्लोजिव की जैकेट मिली जिसे पुलिस ने जांच में नकली पाया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *