Afroj khwaja:-कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क़्र-7 से संगठन के क़रीबी गौरी राजेश साहू की पार्षद दावेदारी सबसे मजबूत.

नगरीय निकाय चुनाव के एलान के बाद दावेदारों की सुगबुगाहट चालू हो गयी है,सभी दावेदार अपनी अपनी दावेदारी पार्टी के नेताओ के पास रख रहे है,कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क़्र-7 में भी दावेदारों की लाइन लगी है ऐसे में जिला कांग्रेस कमेटी INTUC के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश साहू कि पत्नी गौरी राजेश साहू की दावेदारी मज़बूती से उभर कर सामने आई है,आपको बता दे की राजेश साहू पिछले 25 सालो से वार्ड और कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करते आ रहे है. वार्ड मे विजली,पानी,नाली,रोड,साफ सफाई जैसे अनेक काम करते आ रहे है और इसके साथ साथ रासन कार्ड,स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड मतदाता परिचय पत्र बनवाने के लिये एवं नगर निगम का शिविर लगवा कर हित ग्राहियो को अवगत कराया एवं लाभ दिलाया। राजेश साहू ने वार्ड वासियो के दुख सुख मे कंधे से कंधा मिलाकर तन मन धन से भरपूर सहयोग दिया। कांग्रेस पार्टी को विधान सभा चुनाव मे ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी को जीत दिलाने प्रचार प्रसार मे दिन रात मेहनत कर विशेस योगदान दिये। वार्ड के लोगो मे राजेश साहू को लेकर काफी उत्साह है अपनी एकजुटता दिखाने के लिये समर्थन मे वार्ड के हजारो लोगो ने हस्ताक्षर कर पार्टी से गौरी राजेश साहू को टिकट देने की माग किये। लोगो का कहन है हमारे सुख दुख मे साथ देने वाला हमारा हर तरह से सपोर्ट करने वाले हमारे बीच के हमारे भाई राजेश साहू को पार्टी टिकट देती है तो हम सब लोग राजेश को जिताएगे और कांग्रेस पार्सद बनाएगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *