
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इन दिनों अबू धाबी में टी10 लीग में खेल रहे हैं। वह मराठा अरेबियंस की टीम का हिस्सा हैं। पंजाबी मुंडे युवराज सिंह यहां अपने साथी खिलाड़ियों को पंजाबी सिखा रहे हैं। युवराज ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह साथी खिलाड़ी को पंजाबी सिखा रहे हैं। जब कैरेबियाई खिलाड़ी पंजाबी में बोलते हैं तो वह पंजाबी सुनकर युवी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
क्या बोलते हैं वॉल्टन
वॉल्टन दरवाजा खोलते हुए युवराज से बोलते हैं, ‘की कर रया ऐं तू, चल यार चलिए।’ यानी क्या कर रहा है तू, चल यार चलें। वॉल्टन के इतना कहते ही युवराज और बाकी खिलाड़ी हंसने लग जाते हैं। इसके बाद युवराज पंजाबी में ही उन्हें जवाब देते हुए कहते हैं, ‘तू पहले चल फिर मैं आऊंगा।’
युवराज ने किया ट्वीटयुवराज ने विडियो में कैप्शन दिया, ‘अच्छी पंजाबी ब्रो चाडविक वॉल्टन। ओह चल यार चलिए।’ इसके साथ ही विडियो में उन्होंने हंसने वाली कई इमोजी भी लगाई हैं।
टी10 में कैसा है प्रदर्शनयुवराज ने अभी तक इस लीग में दो मैच खेले हैं लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में छह और दूसरे में 14 रन ही बनाए थे। हालांकि कलंदर के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में उन्होंने दो छक्के जरूर लगाए लेकिन अगले ही ओवर में वह आउट हो गए।
अगले मैच में खेलने की उम्मीदसोमवार को वह पीठ में तकलीफ के कारण मराठा अरेबियंस के मुकाबले में नहीं खेल पाए। हालांकि उम्मीद है कि वह अगले मैच में खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरी पीठ में सूजन थी। मैं अपने शरीर के साथ ज्यादा नहीं लड़ सकता। उम्मीद है कि मैं अगले मुकाबले में खेलने उतरूंगा।’
कोचिंग पर क्या बोलेयुवराज ने यह भी कहा कि फिलहाल वह किसी टीम को कोचिंग देने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अभी भारत से बाहर लीग्स को इंजॉय कर रहे हैं और अभी 2-3 साल खेलना चाहते हैं। उसके बाद ही वह इस पर विचार करेंगे।
Source: Sports

