सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज़, कर डाली जानदार ऐक्टिंग

खान के बॉलिववुड डेब्यू का बड़ी ही बेसब्री से सबको इंतज़ार है। सैफ अली खान की बेटी सारा, बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की फिल्मी एंट्री के बाद अब हर किसी की निगाहें शाहरुख की बेटी सुहाना पर टिकी हैं। हालांकि, उनके कॉलेज प्ले और शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ की कुछ झलकियों में उनकी ऐक्टिंग का नजारा हम देख ही चुके हैं, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर तारीफें भी मिलीं। अब सामने आया है इस शॉर्ट फिल्म का पूरा विडियो, जिसमें वह दर्शकों को यकीनन इम्प्रेस करती नजर आ रही हैं।

10 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना की ऐक्टिंग, हाव-भाव, डायलॉग डिलिवरी पर नजर डालें तो साफ है कि वह बॉलिवुड के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर चुकी हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो दिनों के रोड ट्रिप के दौरान रिलेशनशिप के सच्चाई को फेस करते हैं।

वैसे बता दें कि, फिलहाल सुहाना लंदन से पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यू यॉर्क में ऐक्टिंग कोर्स कर रही हैं। बताया गया है कि इस फिल्म को सुहाना की दोस्त ने बनाया है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *