महिला T20I: भारत ने विंडीज को लगातार चौथे मैच में हराया

प्रोविडेंससीरीज पहले ही जीत चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्षाबाधित चौथे टी20 मैच में वेस्ट इंडीज को पांच रन से हराकर चौथा टी20 मैच भी अपनी झोली में डाला। भारतीय महिला टीम अब पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से आगे है। चौथा मैच बारिश के कारण प्रति टीम 9 ओवर का कर दिया गया।

भारत ने सात विकेट खोकर 50 रन बनाए। पूजा वस्त्रकार (10) दोहरे अंक तक पहुंचने वाली अकेली भारतीय रही। मेजबान के लिए हेली मैथ्यूज ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि एफी फ्लेचर और शेनेटा ग्रिमंड को दो दो विकेट मिले।

भारतीय टीम ने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में काफी अनुशासन दिखाया। वेस्ट इंडीज की टीम नौ ओवर में पांच विकेट पर 45 रन ही बना सकी। ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल ने दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक एक विकेट मिला। पांचवां ओर आखिरी मैच गुरुवार को खेला जायेगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *