देखें, अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज' का ट्रेलर

जब से अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ” की शूटिंग शुरू हुई थी तभी से यह फिल्म लगातार चर्चा में रही है। पिछले कुछ दिनों में इसके कई फनी पोस्टर रिलीज किए गए थे और अब फाइनली इस कॉमिडी फिल्म का रिलीज कर दिया गया है।

राज मेहता के डायरेक्शन में बनी ‘गुड न्यूज’ दो कपल की कहानी है जो जल्द ही पैरंट्स बनने वाले हैं लेकिन यह दोनों कपल एक अजीब परिस्थिति में ही फंस जाते हैं। करीना और कियारा, अक्षय और दिलजीत की वाइफ बनी हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और निश्चित तौर पर यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने वाली है।

करण जौहर द्वारा प्रड्यूस की गई यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 29 नवंबर किया गया था। इस फिल्म में लंबे समय बाद करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी साथ दिखाई देगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *