
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा के सदस्य सभापति के पीछे खड़े मार्शल्स को देख कर हैरान हो गए। दरअसल मार्शल्स के पुराने भारतीय पोशाक के साथ पगड़ी वाली वर्दी में बदल दी गई है। बदलाव के बाद उनकी वर्दी सैन्य और सिविल वर्दी जैसी लग रही है। उनकी नई वर्दी का रंग ऑलिव ग्रीन है। राज्यसभा का यह 250वां सत्र है। इस सदन में 245 सदस्य हैं, वहीं इसका गठन 1952 में किया गया था। 26 नवंबर को संविधान को 70 साल पूरे हो जाएंगे। इस अवसर पर संयुक्त सत्र बुलाया गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सभी दलों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, ‘2019 का यह आखिरी सत्र है और यह बहुत महत्वपूर्ण सत्र भी है क्योंकि राज्यसभा का यह 250वां सत्र है। बहुत ही प्रेरक स्मृतियों के साथ राज्यसभा का 250वां सत्र शुरू हो रहा है। 26 नवंबर को संविधान दिवस है, हमारे संविधान के 70 साल हो रहे हैं। यह संविधान भारत की एकता, अखंडता, विविधता और सौंदर्य को समेटे हुए है। देशवासियों के लिए भी एक जागृति का अवसर बन सकता है।’
यह भी पढ़ें:
लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिवंगत बीजेपी नेता
दी गई। राज्यसभा सभापति ने सदन में जेटली के योगदान को याद करते हुए उन्हें विलक्षण प्रतिभा संपन्न शख्सियत बताया। लोकसभा में भी स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के साथ संसदीय परंपराओं को गरिमा के साथ निर्वाह करने के लिए जेटली हमेशा याद किए जाएंगे।
Source: National

