एटीपी फाइनल्स: स्टीफानोस सितसिपास बने विजेता

लंदनग्रीस के ने इस साल का एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया है और इसी के साथ वह यह खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। सितसिपास ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 6-7(6), 6-2, 7-6(4) से मात दी। सितसिपास इस समय 21 साल तीन महीने के हैं।

उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट हैं जिन्होंने 20 साल की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया था। सितसिपास इस सफर में सिर्फ एक मैच स्पेन के राफेल नडाल से हारे थे।

फाइनल में पहला सेट हारने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की और अगले दो सेट जीत खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस बीच उन्हें क्रैम्प्स की समस्या भी हुई। यह लगातार चौथी बार है जब एटीपी फाइनल्स को नया विजेता मिला हो।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *