'कमांडो 3': अदा शर्मा का यह विडियो बढ़ा देगा आपका एक्साइटमेंट

कमांडो सीरीज की दो फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई हैं। अब कमांडो सीरीज की तीसरी फिल्म एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को देखने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।

फिल्म ” में विद्युत जामवाल और अदा शर्मा लीड रोल्स में नजर आएंगे। अदा शर्मा ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह गन के साथ शूटिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। इस विडियो को देखने के बाद फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।

आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में भी विद्युत जामवाल का जबर्दस्त ऐक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में विद्युत जामवाल और अदा शर्मा के अलावा अंगीरा धर और गुलशन देवैया दिखाई देंगे।

फिल्म ‘कमांडो 3’ 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इस फ्रैंचाइजी की पहली दो फिल्में साल 2013 और 2017 में आई थीं। इन फिल्मों में भी विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में थे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *