साइना नेहवाल बायॉपिक में कोच बनेंगे मानव कौल, शेयर किया फर्स्ट लुक

पिछले काफी समय से भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायॉपिक चर्चा में है। इस फिल्म में ऐक्ट्रेस साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग चालू है और फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद के किरदार में नजर आएंगे।

मानव कौल ने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘साइना नेहवाल के कोच के रूप में मेरा पहला लुक, साइना नेहवाल के किरदार के लिए परिणीति चोपड़ा काफी मेहनत कर रही हैं।’

बता दें कि साइना नेहवाल की बायॉपिक को डायरेक्टर और ऐक्टर अमोल गुप्ते डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले इस फिल्म में साइना के किरदार के लिए श्रद्धा कपूर को लिया गया था। लेकिन डेंगू होने के बाद उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी जिसके बाद परिणीति को इस रोल के लिए चुना गया। हाल में इसकी शूटिंग के दौरान परिणीति घायल भी हो गई थीं जिसके बाद उन्होंने शूट से कुछ दिनों का ब्रेक ले लिया है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *