Marjaavaan box office collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का शानदार कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म ‘मरजावां’ ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। फिल्म ने रविवार को करीब 9.75 करोड़ की कमाई की।

boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग पर लगभग 7 करोड़ की कमाई की। हालांकि, वीकेंड के बावजूद शनिवार को बिज़नस में तेजी नहीं दिखी और दूसरे दिन भी कमाई 7 करोड़ के आकड़े तक ही रही। हालांकि, रविवार को फायदा मिला और फिल्म ने करीब 9.75 करोड़ की कमाई कर डाली। कुल मिलाकर पहले वीकेंड में फिल्म ने 23.75 करोड़ की कमाई की। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में फिल्म की कमाई बहुत अच्छी नहीं साबित हुई।

शुक्रवार: करीब 7,00,00,000 रुपए
शनिवार: करीब 7,00,00,000 रुपए
रविवार: करीब 9,75,00,000 रुपए

कुल: करीब 23,75,00,000 रुपए

फिल्म की कहानी
80-90 दशक की फिल्मों के तमाम हिट फ्लेवर मिलाने के बावजूद वे एक दमदार मसाला फिल्म बनाने से चूक गए हैं। अन्ना (नासर) जैसे टैंकर माफिया किंग को रघु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) बचपन में गटर के पास मिला था। तब से लेकर जवान होने तक रघु अन्ना की छत्र-छाया में पला-बढ़ा और अपराध माफिया के तमाम काले कारनामों और खून-खराबे में अन्ना का राईट हैंड रहा है। रघु अन्ना के हुक्म की तामील हर कीमत पर करता है, यही वजह है कि अन्ना उसे अपने बेटे से बढ़कर मानता है, मगर अन्ना का असली बेटा विष्णु (रितेश देशमुख) रघु से नफरत करता है। शारीरिक तौर पर बौना होने के कारण उसे लगता है कि अन्ना का असली वारिस होने के बावजूद सम्मान रघु को दिया जाता है। पूरी बस्ती रघु को चाहती है, जिसमें बार डांसर आरजू (रकुल प्रीत) और रघु के तीन दोस्त भी शामिल हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *