टिम पेन ने दिए संकेत सीजन के बाद लेंगे संन्यास

ब्रिस्बेन
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान ने सोमवार को कहा है पाकिस्तान और न्यू जीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के बाद हो सकता है कि वह खेल को अलविदा कह दें। पेन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हो सकता है कि यह मेरा आखिरी समर हो। मैं इसे लेकर निश्चित नहीं हूं। लेकिन मैं लुत्फ उठा रहा हूं। मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर अच्छा महसूस कर रहा हूं।’

पेन ने कहा, ‘मुझे पता है कि जब आप मेरी उम्र तक आ जाते हो तो चीजें बहुत जल्दी बदलती हैं। मैं इस समर के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। इससे ज्यादा आगे का मैं कुछ सोच नहीं रहा। मैं जानता हूं कि मुझे क्या करना है और मुझे क्या हासिल करना है।’

पेन ने कहा, ‘जब आप ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी होते हो और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर भी, तो यह दो सबसे ज्यादा आलोचना झेलने वाले स्थान हैं। इस समय मैं दोनों पर हूं। मुझे पता है कि मैं हमेशा लोगों के निशाने पर रहूंगा।’

पेन ने स्टीव स्मिथ से टीम की कप्तानी ली थी, जिन्हें साउथ अफ्रीका में बॉल टैम्परिंग के कारण एक साल के प्रतिबंधित कर दिया गया था। स्मिथ पर साथ ही दो साल का कप्तानी का प्रतिबंध भी है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *