'पति पत्नी और वो' का यह विडियो आपने देखा क्या आपने?

फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के ट्रेलर रिलीज के बाद इसका फर्स्ट सॉन्ग ‘धीमे-धीमे’ भी रिलीज कर दिया गया था। इस गाने में जहां कार्तिक आर्यन का फनी अंदाज देखने को मिला था तो वहीं भूमि पेडनेकर का लाल साड़ी में हॉट लुक और अनन्या का ग्लैमरस लुक नजर आया था। अब भूमि ने इससे जुड़ा एक बिहाइन्ड द सीन विडियो शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर इस विडियो में नजर आता है कि सॉन्ग के लिए भूमि के लुक को कैसे तैयार किया गया था। मेकअप से लेकर सेट पर पहुंचने और कार्तिक के साथ गाने की शूटिंग करने के प्रॉसेस को दिखाते इस गाने में भूमि काफी मस्ती करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

वैसे ‘पति पत्नी और वो’ के इस गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं।

बात करें फिल्म की तो ‘पति पत्नी और वो’ इसी टाइटल की पुरानी हिन्दी फिल्म की रीमेक है। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ भूमि और अनन्या पांडे लीड रोल निभाती दिखेंगी। मूवी को 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *