Afroj khwaja:-छ ग बिल्डिंग मटेरियल परिवहन संघ द्वारा गिरधारी लाल सोनवानी के बयान का खंडन

गिरधारी लाल सोनवानी द्वारा खनिज विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों पर लगाये गए आरोपो का खंडन करते हुए छ ग बिल्डिंग मटेरियल परिवहन संघ के अध्यक्ष आकाश तिवारी एवं उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा द्वारा व्यक्तव्य जारी करते हुए कहा गया है कि गिरधारी लाल द्वारा लगाए गए आरोपी सरासर झूठे एवं निराधार है क्योंकि इतने सालों से आज तक किसी ट्रक मालिक के द्वारा खनिज विभाग या राजस्व अधिकारियों से पैसे की मांग जैसी कोई शिकायत संघ को नही प्राप्त हुई है , गिरधारी लाल सोनवानी के बारे में संघ का कहना है कि उन्हें 2 साल से भी अधिक समय हो गया हमारे संघ को छोड़े हुए एवं खुद गिरधारी लाल सोनवानी एवम उनके मित्र की ट्रक अवैध परिवहन में माइनिंग विभाग की कार्यवाही के दौरान जब्ती की गई थी,
आज छ ग बिल्डिंग मटेरियल परिवहन संघ ने खुद खनिज विभाग से मांग की है कि ओवरलोड खनिज लोड करने वाले रेत खदानों एवं गिट्टी क्रेशर पर कड़ी कार्यवाही की जाए
इसके साथ ही संघ ने रेत खदानों में लिए जाने वाले लोडिंग दर 4000 से 5000 rs पर कड़ा असंतोष जताते हुए मांग की है कि रेत लोडिंग सरकार द्वारा तय मूल्य में ही कराई जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *