Ayan News: रायपुर। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने प्रदेशवासियों को सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती जिसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है कि बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री सत्यनारायण शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गुरू नानक देव ने मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारा का संदेश दिया है। गुरू नानक देव ने लोभ का त्याग करने, मेहनत से धन कमाने, जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहने, महिलाओं का आदर सम्मान करने, तनावमुक्त रहकर अपने कार्य को निरंतर करते रहने और हमेशा खुश रहने का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
Afroj khwaja:-सत्यनारायण शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की बधाई

