Afroj khwaja:-पंकज शर्मा के नेतृत्व मे मोदी सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ भक्त माता कर्मा ब्लाक कांग्रेस के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Ayan news :- केंद्र की किसान विरोधी बीजेपी सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य रोकेजाने के विरोध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देश पर अतिरिक्त बोनस दिए जाने की मांग को लेकर आज दिनांक 08 नवम्बर 2019 को मोदी सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ भक्त माता कर्मा ब्लाक कांग्रेस के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे उपस्थित आदरणीय पंकज शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सर्वश्री सहदेव व्यवहार , राजू दुबे , राजेश मिश्रा , देव सेन , धर्मेंद्र चंद्राकर , राजू लाल यादव एवं अन्य काग्रेसी मुख्य रूप से उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई


उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए आदरणीय पंकज शर्मा जी ने लोगो को आज ही के दिन किये गए मोदी के तानाशाही फैसले नोटबन्दी और उससे हुए नुकसान की याद दिलाई, श्री पंकज शर्मा द्वारा 13 तारीख को मोदी सरकार के घेराव के लिए सभी लोगो से सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली चलने का आव्हान किया गया ताकि प्रदेश के किसान भाइयों को धान का उचित मूल्य मिल सके
इसी कड़ी में आगे
उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए राजेश मिश्रा ने मांग की कि जब हमारे छत्तीसगढ़ के खनिज संपदा पर केंद्र सरकार द्वारा अपना अधिकार जताया जाता हैं तो फिर इसी छत्तीसगढ़ की माटी में अपने खून पसीने को सींच कर अनाज उत्पादन करने वाले किसान भाइयों का अनाज खरीदने से मना क्यो किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *