Afroj khwaja :-सत्यनारायण शर्मा ने दी देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं


Ayan News: रायपुर। सत्यनारायण शर्मा ने प्रदेशवासियों को देवउठनी वा एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सत्यनारायण शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी को छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी को देव उत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देव चार महीने सोने के बाद जागते हैं। इस दिन धूमधाम से भगवान शालीग्राम का तुलसी से विवाह किया जाता है। यह दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। हिन्दुओं में इसी दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। माननीय सत्यनारायण शर्मा ने प्रार्थना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में शुभता और समृद्धि लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *