Ayan News: रायगढ़ :-निजी कोल साइडिंग के द्वारा नियम कानूनों को ताक में रखकर सरकारी नाले और मुख्य सड़क का मनमाना उपयोग किया जा रहा है। जो ग्रामीणों केलिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्राम पंचायत कुनकुनी से लगा वेदान्ता कोल साइडिंग भोलेभाले आदिवासी किसानों की जमीन खरीदी के मामले या फिर खुले मैदान में फ्लाईऐश डंपिंग करने के मामलों से विवादों में ही रहा है। वहीं इस बार कम्पनी प्रबंधन ने कुनकुनी की मुख्य सड़क जो दंतार नाले से राबर्टसन रेल्वे स्टेशन होते हुए पुराना बाजार चौक जाने के लिए प्रमुख रास्ता है, उस पर कब्जा कर लिया गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2006-07 में ग्रामीण यंत्रिकी विभाग के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 7.595 लाख ₹. की लागत से आम जनता के लिए डब्लूबीएम सड़क का निर्माण कराया गया था। वहीं इस सरकारी सड़क पर कोल साइडिंग प्रबंधन ने बैरियर लगा कर कब्जा कर लिया गया है। जिससे आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
क्षेत्रवासी कर रहे आंदोलन की तैयारी..!
इस सरकारी सड़क पर कोल साइडिंग प्रबंधन के द्वारा बैरियर लगाने की सूचना मिलते ही कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कम्पनी प्रबंधन से बैरियर लगाने का कारण जानने की कोशिश की गई। लेकिन प्रबंधन के द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया जा रहा। कोल साइडिंग के द्वारा सरकारी सम्पत्ति को निजी स्वार्थ के लिए कानून को ताक में रखते हुए बेखौफ उपयोग किए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण उग्र हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कम्पनी प्रबंधन के द्वारा इस सड़क पर लगे बैरियर को नहीं हटाया गया तो उग्र आन्दोलन भी किया जाएगा।


