Afroj khwaja:-छत्तीसगढ़ में शराब बंदी को लेकर आप का भूख हड़ताल ।


रायपुर:-आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के पूर्ण शराब बंदी के वादाखिलाफी के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर, प्रदेश यूथ विंग उपाध्यक्ष डागेश्वर भारती, रायपुर जिला अध्यक्ष कमल नायक ने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू कराने के मुद्दे पर भूख हड़ताल शुरू की प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर ने कहा कि हमने शराब बंदी के मुद्दे को लेकर 21 अक्टूबर को सरकार को ज्ञापन दिया था व मांग की थी कि प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू हो ज्ञात हो कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जनता से शराब बंदी का वादा किया था पर सरकार में आने के बाद सरकार अपने वादे से मुकर गयी व अभी तक शराब बंदी पर कोई फैसला नही लिया, और शराब बंदी के नाम पर सिर्फ समिति का निर्माण किया पर उसकी क्या रिपोर्ट है उसे जनता को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ।
रायपुर मीडिया प्रभारी अज़ीम खान ने कहा कि जबतक भूपेश सरकार जनता से किये अपने वादे को पूरा नही करती आम आदमी पार्टी का सतत आंदोलन जारी रहेगा । आज भूखहड़ताल है तो आगे ये आंदोलन छत्तीसगढ़ के हर गांव हर ब्लॉक स्तर फिर मोहल्ले वार्डो तक चलाया जयेगा।
वही उन्होंने बताया आज इस भूखहड़ताल में समाज सेवी निश्चल बाजपेई के साथ भीम रेजमेंट से युगल जी ने आकर समर्थन दिया और पूर्ण शराबबंदी के लिए आगे भी साथ रहेंगे ।

अज़ीम खान ने बताया आज इस आंदोलन के साथ वार्ड चुनाव लड़ने प्रत्याशी आवेदन भी आये जिसमे स्व. विद्याचरण शुक्ल जी की भतीजा बहु श्रीमती मनीष शुक्ला ने आज पार्टी की सदस्यता ली व पार्टी से चुनाव लड़ने आवेदन प्रस्तुत किया ।

आम आदमी पार्टी ये कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी, डॉ संकेत ठाकुर ,प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल,CYSS प्रदेश अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला,योगेंद्र सेन, लक्मन सेन, अज़ीम खान , मनीषा शुक्ला, एकांत अग्रवाल, डी. के. मखीजा,अरविंद राजपुत, कलबे हैदर, मुकेश देवांगन, अनिल चौबे, अनवर अली, पन्ना
डहरिया,रेवाराम देवांगन,चित्रकान्त अग्रवाल, वर्णिता सिंदुरिया, टेकराम ध्रुव,व पार्टी अन्य कार्यकर्ता शामिल हुये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *