अवैध रेत परिवहन करते 19 ट्रैक्टर पकड़ाये

Ayan News: कोरबा । कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर जिले के खनिज अमले ने पिछले पॉंच दिनों में रेत और मुरूम के अवैध उत्खनन सहित अवैध ईंट परिवहन करते 31 वाहनों को जप्ती कर कार्यवाई की है। खनिज अमले द्वारा पिछले पॉंच दिनों मे रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुये 19 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। खनिज मिट्टी मुरूम का बिना अनुज्ञा अवैध उत्खनन करने पर दो जेसीबी मशीन और अवैध परिवहन पर 7 ट्रैक्टरों के विरूद्ध भी जप्ती की कार्यवाई कर खनिज नियमों के अनुसार प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज अमले ने अवैध ईंट का परिवहन करते 3 ट्रैक्टरों को भी जप्त किया है। उल्लेखनीय है कि जिले में रेत मुरूम के अवैध उत्खनन की खबरें लगातार मिलने पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने खनिज अमले को अवैध उत्खनन रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाई करने के निर्देश दिये हैं। 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक कुल 5 दिनों में ही कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- कटघोरा, धवईपुर, छुरी, कसरेंगा, बांकी, कुसमुण्डा, ढेंगुरनाला, दादर, ढेलवाडीह, तरदा, भैसामुड़ा, बगदर आदि जगहों पर खनिज अमले द्वारा सघन छापामार कार्यवाई की गई है और 31 वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किये गये !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *